Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1945 में म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म हुआ था। साथ ही आज के ही दिन 1970 में कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 19 जून को घटित हुई घटनाओं परः-  

1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फरमान जारी किया।
1843 – ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
1910 – पहली बार ‘फादर्स डे’ वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया।
1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1933 – ऑस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।
1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की। 

1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एमसीसी की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।

2005 फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

19 जून को देश और दुनिया के इतिहास में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1623 – फ्रांसीसी गणितज्ञ, लेखक और दर्शनशास्त्री ब्लेज पास्कल का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव को समीकरणों में बांधकर विज्ञान को नया आयाम दिया।

1945 – म्यामांर की नेता आंग सान सू की का जन्म हुआ।
1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ।

1962 – प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी का जन्म हुआ।

1970 – कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म हुआ।

19 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1716 – मुगलों के द्वारा बंदी बना लिये जाने के बाद बंदा सिंह बहादुर का प्रताड़ना गृह में निधन हुआ।
2008 – मशहूर बांग्ला दैनिक समाचार पत्र ‘वर्तमान’ के संस्थापक संपादक वरुण सेन गुप्ता का निधन हुआ।
2013 – प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता जेम्स गंडॉल्लिनी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here