File Picture

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा है कि चीन का साहस कैसे बढ़ा और सीमा पर क्या हुआ इसकी जानकारी देश को दें।

राहुल ने 17 जून को ट्वीट कर कहा कि बहुत हो चुका है। प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़कर बताना पड़ेगा कि चीन की हिम्मत हमारी ज़मीन हथियाने और हमारे सैनिकों को मारने की कैसे हुई। उन्होंने कहा कि पीएम चुप क्यों है। वह छिप क्यों रहे हैं। बहुत हो चुका है। हमें बताये कि सीमा पर क्या हुआ। चीन की हिम्मत हमारे सैनिकों को मारने की कैसी हुई। उसने हमारी ज़मीन पर कब्जे की साहस कैसे किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here