इंटरटेनमेंट डेस्क

प्रखर प्रहरी

मुंबईः बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज शाम मुंबई में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। इसके उनके पिता केके सिंह पटना से मुंबई के लिए रवाना हो चुके है। वह दो बजे दिन में मुंबई पहुंचेंगे। सुशांत की बहन और बाकी रिश्‍तेदार रविवार रात को ही मुंबई पहुंच चुके हैं।सुशांत के पिता के साथ उनके चचेरे भाई और भाभी भी मुंबई आ रहे हैं।

34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने प्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के आत्महत्या करने की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम के लिए ले भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत दम घुटने से हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here