मुंबईः मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड छीन लिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। जानी पर उनकी असिस्टेंट रही नाबालिग लड़की ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उसने 15 सितंबर को तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी।

जानी मास्टर को साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इस गाने को उन्होंने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली’ को भी कोरियाग्राफ किया है।

पुलिस ने 15 सितंबर को POCSO में केस दर्ज किया और 19 सितंबर को गोवा से अरेस्ट किया।

असिस्टेंट का आरोप- जब 16 साल की थी, तब से यौन शोषण कर रहे जानी मास्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली लड़की का आरोप कि उन्होंने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के दौरान उसका यौन शोषण किया। साथ ही हैदराबाद स्थित अपने घर पर भी उसे कई बार एब्यूज किया।

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2017 में एक इवेंट में उसकी मुलाकात जानी मास्टर से हुई थी। दो साल बाद जानी ने उसे अपनी असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर की, जो उसने मंजूर कर ली।

इसके बाद मुंबई में हुए एक शो के दौरान जानी ने होटल में उसे सेक्शुअली हैरेस किया। लड़की का आरोप है कि इसके बाद जानी लगातार डरा-धमकाकर उसका शोषण करते रहे। वे उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, वे एक बार उसे अपने घर भी ले गए जहां जानी और उनकी पत्नी (आयशा) ने उसके साथ मारपीट की।

यह मामला सबसे पहले तेलंगाना वुमन सेफ्टी विंग (WSW) की डीजी शिखा गोयल ने उठाया था। उन्होंने ही पीड़ित को पुलिस कम्प्लेन करने का सुझाव दिया था। जानी इससे पहले भी 2015 में एक विवाद के चलते छह महीनों के लिए जेल जा चुके हैं।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने यह नोटिस करके नेशनल अवॉर्ड वापस लिए जाने की जानकारी दी है।

पुलिस ने 15 सितंबर को POCSO में केस दर्ज किया और 19 सितंबर को जानी को गोवा से अरेस्ट किया गया। 20 सितंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद से वह हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

जानी ने 8 अक्टूबर को होने वाली नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए बेल मांगी थी। कोर्ट ने कोरियोग्राफर को 6 से 10 अक्टूबर तक की बेल दी है।

इसी बीच मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने जानी का अवॉर्ड सेरेमनी में इन्विटेशन सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ का गाना ‘मेघम करुकथा’ धनुष और राशि खन्ना पर फिल्माया गया था।

जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आई नहीं’ भी कोरियोग्राफ किया था। फिल्म के सेट पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ कोरियोग्राफर जानी (बीच में)।
पुलिस पूछताछ में जानी ने कबूला था गुनाह जानी पर इसी साल सितंबर में उनकी ही 21 साल की असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज करवाया था। असिस्टेंट का आरोप था कि जानी बीते कई सालों से उसका शोषण कर रहे हैं। इसके बाद 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने जानी को गोवा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जानी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।
पुलिस कस्टडी में कोरियोग्राफर जानी मास्टर, उन्हें गोवा से हिरासत में लिया गया था।

‘स्त्री 2’ और ‘पुष्पा’ के गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी बाशा है। वो ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों के गानों का डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

जानी ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘राधे’ में सलमान खान के गानों को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा वो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

जानी ने अब तक राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय, धनुष और पवन कल्याण समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है। पत्नी आयशा के साथ जानी। पीड़ित ने आयशा पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानी मास्टर सलमान खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद जानी को तेलुगु फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें वर्कर्स यूनियन से भी हटा दिया गया है। वहीं जानी के पुराने दोस्त सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मौजूदा डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी जानी को पार्टी की गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है। जानी ने पिछले चुनावों में पवन की पार्टी JSP के लिए खूब प्रचार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here