Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1947 में कांग्रेस ने नई दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में देश के बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अग्रेज आजादी की आड़ में भारत को कभी न भरने वाला एक जख्म दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 15 जून को घटित हुईं घटनाओं परः-

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
1389 – कोसोवो के युद्ध में ऑटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।
1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
1762 – ऑस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना में बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत।
1846 – अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर संधि पर हस्ताक्षर किया।
1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1896 – जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में 22,000 लोगों की मौत।
1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने भारत के विभाजन का ब्रिटेन का प्रस्ताव स्वीकार किया।
1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।
1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुए।
1997 – आठ मुस्लिम देशों ने इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन किया।
1982 – फॉकलैंड में अर्जेंटीना की सेनाओं ने ब्रिटिश सेना के समक्ष समक्ष समर्पण किया।
1988 – नासा ने स्‍पेस व्हीकल एस-213 लॉन्‍च किया।
2005 – जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर फर्राटा दौड़ पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2008 -ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।
2014 – जुआन मैनुएल सैंटोस दोबारा कोलंबिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

15 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1929 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका सुरैया का जन्म हुआ।
  • 1937 –प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का जन्म हुआ।
  • 1950– स्टील किंग के नाम से मशहूर रखने वाले लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ।

15 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1878- दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधनहुआ।
  • 1979- प्रसिद्ध कवि, लेखक, और संपादक उउर एस परमेस्वार अय्यर का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here