Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1997 में दक्षिण दिल्ली में स्थित उपहार सिनेमा हॉल में आग लगी थी, जिसके कारण ‘बॉर्डर’ फिल्म देख रहे 59 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 जून के घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1290: खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ।

1420 – जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
1774 – अमेरिका का रोड आईलैंड दास-प्रथा पर रोक लगाने वाला पहला प्रांत बना।
1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने से एक हजार से अधिक इमारत जलकर खाक हो गयीं।
1888 – अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927 – अमेरिका में पहली बार स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के दाहिने हाथ में अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1940 – पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या के जुर्म में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी से जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
1951 – संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पर कब्जा कर लिया।
1956 – ब्रिटेन ने स्वेज नहर को 72 वर्षों तक कब्जे में रखने के बाद मिस्र को उसका नियंत्रण सौंपा।
1976 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजरायल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज की।
1978 – इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1995 – फ्रांस ने दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करने की घोषणा की।
1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने से फिल्म देखने आए 59 लोगों की मौत।
2002 – अमेरिका ने एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 वर्षीय किशोर के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया गया।
2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

13 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1970 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म हुआ।

1879 – क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।

1923- हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ।

13 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
2012 – प्रसिद्ध गजल गायक मेहंदी हसन का निधन हुआ।
2016 – प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here