विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में अब तक इससे 75.03 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4.22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में भारत ने ब्रटेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब कोविड-19 से सर्वाधित प्रभावित होने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 10,956 नये मामले दर्ज किये गये हैं।

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी से अब तक 20.24 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1.14 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 8,03 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 40,919 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस संक्रमण से अब तक 5.02 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6522 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.93 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,364 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 34,167 लोगों की मौत हुई है और 2. 37 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2.43 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.93 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,349 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.87 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 8772 लोगों की मौत हुई है। पेरू में कोविड-19 ने 2.15 लाख लोगों को अपनी चपेट में लिया है तथा 6088 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तुर्की और इरान सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here