Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन यानी 04 मई को घटित हुईं घटनाओं में जिनका जिक्र करना अति महत्वपूर्ण है, उनमें एक है भारत की पहली महिला जज अन्ना चांडी का जन्म और दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत। आज के ही दिन 1905 में देश की पहली महिला जज अन्ना चांडी जन्म केरल के त्रिवेंद्रम में हुआ था।

अन्ना चांडी ने 1926 में त्रिवेंद्रम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली। कानून की डिग्री लेने वाली वे केरल की पहली महिला थीं। 1929 से उन्होंने वकालत शुरू की। 1930 में ‘श्रीमती’ नाम से एक मैगजीन शुरू की, जिसमें महिलाओं की आजादी, विधवा विवाह और महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर लिखने लगीं।

इसके बाद 1931 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने का फैसला किया। अन्ना श्री मूलम पापुलर असेंबली के चुनावों में उतरीं। उनके विरोधियों को एक महिला का चुनाव लड़ना पसंद नहीं आया। उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए और चरित्र पर उंगलियां उठाई गईं। पोस्टर छपवाकर उनका दुष्प्रचार किया गया। नतीजा ये हुआ कि अन्ना हार गईं, लेकिन वे इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाली थीं। अगला चुनाव वो फिर लड़ीं और इस बार जीतीं।

1937 में त्रावणकोर के दीवान ने उन्हें मुंसिफ नियुक्त किया। इसके साथ ही देश की पहली महिला जज बन गईं। यहां से अन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1948 में वह जिला जज बन गईं।

अन्ना 9 फरवरी 1959 को केरल हाई कोर्ट की जज बनाई गईं। इसके साथ वे भारत के किसी भी हाईकोर्ट की पहली महिला जज बनीं। 5 अप्रैल 1967 तक वो इस पद पर रहीं। यहां से रिटायर होने के बाद उन्हें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया में नियुक्ति दी गई। 20 जुलाई 1996 को 91 साल की उम्र में जस्टिस चांडी का निधन हो गया।

वहीं, आज से ठीक 63 साल पहले ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत से पहले फिल्म और टेलीविजन में काम करने वाले कलाकारों को अकादमिक और एमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जाते थे, लेकिन संगीत के लिए इस तरह का कोई पुरस्कार नहीं था। संगीत कलाकारों के उचित सम्मान और लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ग्रैमी की शुरुआत की गई।

1959 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहली बार इसका आयोजन किया गया। पहली बार 28 ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए। उस समय इसे ग्रामोफोन अवॉर्ड कहा जाता था। अवॉर्ड में दी जाने वाली ट्रॉफी का आकार भी ग्रामोफोन की तरह ही होता है। तब से हर साल संगीत की 25 से ज्यादा विधाओं के लिए कुल 75 से ज्यादा अवॉर्ड दिए जाते हैं।

जैसे-जैसे संगीत में जॉनर बढ़ते गए वैसे-वैसे अवॉर्ड्स की संख्या भी बढ़ाई गई। एक समय तक इनकी संख्या 109 तक पहुंच गई थी। तब महिला और पुरुष कलाकारों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाते थे। 2011 में रिकॉर्डिंग एकेडमी ने मेल-फीमेल अवॉर्ड्स को एक कर इनकी संख्या कम कर दी। साथ ही एक जैसे कुछ जॉनर को एक ही कैटेगरी में लाया गया।

14 मार्च 2021 के दिन 63वें ग्रैमी अवॉर्ड का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में पॉप सिंगर बेयोन्से ने 4 पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उनके पास 28 ग्रैमी अवॉर्ड हो गए है। किसी भी महिला कलाकार को मिले ये सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड है। वे 79 बार इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई हैं।

मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर पहले भारतीय कलाकार हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड मिला है। साल 1968 में उन्हें एलबम “वेस्ट मीट्स ईस्ट” के लिए दिया गया था। उनके पास 5 ग्रैमी अवॉर्ड हैं, जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल है। इसके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, ए आर रहमान, जुबिन मेहता, पंडित विश्व मोहन भट्ट को भी ये अवॉर्ड मिला है।

ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआतः आज से ठीक 64 साल पहले ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत से पहले फिल्म और टेलीविजन में काम करने वाले कलाकारों को एकेडमी और एमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जाते थे, लेकिन संगीत के लिए इस तरह का कोई पुरस्कार नहीं था। संगीत कलाकारों के उचित सम्मान और लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ग्रैमी की शुरुआत की गई।

1959 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहली बार इसका आयोजन किया गया। पहली बार 28 ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए। उस समय इसे ग्रामोफोन अवॉर्ड कहा जाता था। अवॉर्ड में दी जाने वाली ट्रॉफी का आकार भी ग्रामोफोन की तरह ही होता है। तब से हर साल संगीत की 25 से ज्यादा विधाओं के लिए कुल 75 से ज्यादा अवॉर्ड दिए जाते हैं।

जैसे-जैसे संगीत में जॉनर बढ़ते गए वैसे-वैसे अवॉर्ड्स की संख्या भी बढ़ाई गई। एक समय तक इनकी संख्या 109 तक पहुंच गई थी। तब महिला और पुरुष कलाकारों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाते थे। 2011 में रिकॉर्डिंग एकेडमी ने मेल-फीमेल अवॉर्ड्स को एक कर इनकी संख्या कम कर दी। साथ ही एक जैसे कुछ जॉनर को एक ही कैटेगरी में लाया गया।

14 मार्च 2021 के दिन 63वें ग्रैमी अवॉर्ड का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में पॉप सिंगर बेयोन्से ने 4 पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उनके पास 28 ग्रैमी अवॉर्ड हो गए है। किसी भी महिला कलाकार को मिले ये सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड है। वे 79 बार इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई हैं।

सितार वादक पंडित रविशंकर पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्हें ये अवॉर्ड मिला है। साल 1968 में उन्हें एलबम “वेस्ट मीट्स ईस्ट” के लिए दिया गया था। उनके पास 5 ग्रैमी अवॉर्ड हैं, जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल है। इसके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, ए आर रहमान, जुबिन मेहता, पंडित विश्व मोहन भट्ट को भी ये अवॉर्ड मिला है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 मई को घटित हुईं घटनाओं परः

1493: पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा.
1715: पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
1767: प्रसिद्ध कवि तथा संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म।
1780: अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई थी।
1799: मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ।
1846: अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड की सजा को खत्म कर दिया गया था।
1854: भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ था.
1878: ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
1896: लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897: फ्रांस के पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1902: कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे केसी रेड्डी का जन्म हुआ।
1905: भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ।
1922: “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।
1924: फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई थी।
1927: अमेरिका में मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी की स्थापना हुई और ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
1945: जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में सरेंडर किया।
1957: भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन।
1959: पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
1975: मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिंघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1980: कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
1980: जिम्बाब्वे के नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983: चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1989: अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1987: अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध 1987 मे हुआ।
1989: अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1994: काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं ने फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1999: भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) शुरू हुई।
2003: मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007: बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न हुई।
2008: विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here