विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 72 लाख के पास पहुंच गई है। यह हर रोज लाखों नये लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। दुनियाभर मेंं अभी तक इस जानलेवा विषाणु ने 4.12 लाख लोगों की जान ले ली है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से दुनियाभर में अब तक 72,44108 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,11,260 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है।कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। वहीं भारत ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दुनिया का पांचवां देश है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 2.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7750 लोगों की मौत हुई हैं।

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से अब तक 19.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,11,989 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 7.40 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 38,406 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इसके संक्रमण से अब तक 4.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 6,134 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.91 लाख लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 40,968 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं स्पेन में अब तक 2.42 लोग संक्रमित हुए है तथा 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 34,043 लोगों की मौत हुई है और 2.36 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.92 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,299 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.87 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8736 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू तथा तुर्की सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here