मुंबईः बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया तो आपको याद होगी। साल 2007 में आई ‘चक दे इंडिया’, विमन हॉकी टीम पर आधारित थी। इसमें एक्ट्रेस ने बतौर महिला खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाया था। इस फिल्म एक किरदार फिलहाल चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने ब्याह रचा लिया है। जी हां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बीच चित्राशी रावत ने ब्वॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने 11 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद भगवानानी के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

अभिनेत्री चित्राशी (Chitrashi Rawat) ने टीवी और फिल्में कर पॉप्युलैरिटी हासिल की। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। ‘एफआईआर’ में इंस्पेक्टर ज्वालामुखी चौटाला का किरदार निभाया था। अब उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ जन्म-जन्म का साथ निभाने का फैसला कर लिया है। उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं। अब उनकी शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

आपको बता दें कि चित्राशी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बताया था कि वह देहरादून में कोर्ट मैरिज करना चाहती थीं। पैसे बचाने के लिए वह सिंपल मैरिज चाहती थीं, लेकिन परिवार की वजह से वह धूमधाम से करेंगी। पहले ये शादी दिसंबर में होने वाली थी, लेकिन अब ये फरवरी, 2023 में फाइनली हो गई। दुल्हन के जोड़े में सजी चित्राशी बिलकुल पहचान में ही नहीं आ रही हैं। फैन्स उन्हें नए सफर के लिए शुभका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here