Today History 10 January: आज है मशहूर कार्टून कैरेक्टर टिनटिन का जन्मदिन, जानिए क्या था इसे बनाने की आखिरी इच्छा

0
102
Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन यानी 10 जनवरी 1929 में मशहूर कार्टून कैरेक्टर टिनटिन का जन्म हुआ था। टिनटिन सबसे पहले बेल्जियम के अखबार में नजर आया था और उसकी कार्टून सीरीज का नाम था ‘द एडवेंचर ऑफ टिनटिन’। दुनिया में टिनटिन की कॉमिक्स की 35 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं और 100 से ज्यादा भाषाओं में उनका अनुवाद हो चुका है। टिनटिन कैरेक्टर को बेल्जियम के कार्टूनिस्ट जॉर्जिस रेमी ने बनाया था। जॉर्जिस को हर्जे नाम से भी जाना जाता है।

जॉर्जिस की कॉमिक्स में टिनटिन दुनिया के अलग-अलग देशों में दौरा करके उनके रहस्यों को सुलझाता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जॉर्जिस रेमी ने कभी भी उन देशों का दौरा नहीं किया था, जहां टिनटिन कॉमिक्स में जाता था। टिनटिन के साथ एक डॉग भी रहता था, जिसका नाम स्नोवी था।

टिनटिन के ऊपर कई फिल्में भी बनी हैं। इनमें से पांच फिल्में जॉर्जिस के जीवित रहते रिलीज हुई थीं। 1983 में जॉर्जिस की मौत हो गई। उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद कोई दूसरा आर्टिस्ट टिनटिन पर कॉमिक्स न बनाए। टिनटिन पर कुल 24 कॉमिक्स छपी हैं। आखिरी कॉमिक्स 1986 में आई थी।

पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुभारंभ हुआः साल 1863 में आज ही के दिन लंदन में दुनिया की सबसे पुरानी अंडरग्राउंड मेट्रो रेल का उद्घाटन हुआ था। 1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर जॉन फॉलर को दी गई थी। 10 साल बाद पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली। भारत में पहली मेट्रो कोलकाता में 1984 में शुरू की गई, जबकि दिल्ली मेट्रो को 2002 में शुरू किया गया।

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआतः हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कारण है कि इस दिन विश्व हिंदी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए, इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
1692 : कलकत्ता (अब कोलकाता) के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन।
1818 : मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई, जिसके बाद मराठा नेता भंग हो गई।
1824 : ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट का निर्माण किया।
1836 : प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1838 : लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग लगने से नष्ट हो गया।
1840 : वर्दी पेनी पोस्ट यूनाइटेड किंगडम में शुरू की गई।
1860 : अमेरिका के लॉरेंस मैसाचुसेट्स में पेम्बर्टन मिल के गिरने से 146 श्रमिक मारे गए।
1863 : लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।
1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म।
1901 : सिनसिनाटी शहर में स्थित ग्रैंड ओपेरा हाउस आग लगने से नष्ट हो गया।
1908: हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1912 : सम्राट जार्ज पंचम और रानी मेरी भारत से रवाना हो गए।
1920 : वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1923 : अंतिम अमेरिकी सेना ने राइनलैंड (जर्मनी) छोड़ा।
1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ।
1946 : लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1954 : ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।
1963 : भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे।
1974: भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।
1975: नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।
1987 : पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बम्बई में पूरा हुआ।
1996 : जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
2003 : उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
2006 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।
2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत हुई और 270 लोग घायल हुए।
2020 : सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की एक हफ्ते के अंदर समीक्षा करने को कहा।
2020: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here