Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन यानी छह जनवरी 1989 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी के दो बॉडीगार्ड्स, बेअंत सिंह और सतवंत सिंह, ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। ये दोनों इंदिरा द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ से कथित तौर पर नाराज थे।

इस हत्याकांड में एक तीसरा शख्स भी शामिल था, जिसका नाम था केहर सिंह। केहर, हालांकि, इंदिरा पर गोली चलाने में शामिल नहीं था, लेकिन उसे इस हत्या के साजिश रचने का दोषी पाया गया था। बेअंत सिंह को इंदिरा पर गोलियां चलाने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने वहीं ढेर कर दिया था।

31 अक्टूबर 1984 को सुबह करीब 9 बजे इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री कार्यालय से बाहर निकलीं। इंदिरा गांधी अधिकारियों से चर्चा कर रही थीं। तभी अचानक उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड बेअंत सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से इंदिरा गांधी पर तीन गोलियां चलाईं।

बेअंत सिंह ने उनसे थोड़ी ही दूर पर खड़े सतवंत सिंह से चिल्लाकर कहा- ‘देख क्या रहे हो? गोली चलाओ।’ सतवंत ने तुरंत अपनी ऑटोमैटिक कार्बाइन की सभी 25 गोलियां इंदिरा गांधी के ऊपर चला दीं। गोली लगने के बाद इंदिरा को तुरंत एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया गया, करीब 4 घंटे बाद दोपहर 2 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इंदिरा पर गोलियां चलाने के बाद बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को अन्य सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इस दौरान भागने की कोशिश में बेअंत सिंह मारा गया। सतवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंदिरा गांधी के हत्यारे उनसे कथित तौर पर ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेना चाहते थे। सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर में खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सेना की मदद से इंदिरा द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में सैकड़ों लोग मारे गए थे।

सतवंत के साथ ही इंदिरा की हत्या की साजिश रचने वाले केहर सिंह और बलवंत सिंह पर भी मुकदमा चला। हालांकि, बाद में सबूतों के अभाव में बलवंत सिंह रिहा हो गया, लेकिन अदालत ने इंदिरा पर गोलियां चलाने वाले सतवंत सिंह और साजिश रचने वाले केहर सिंह को उनकी हत्या का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई।

इंदिरा की मौत के करीब 5 साल बाद सतवंत सिंह (54 साल) और केहर सिंह (26 साल) को 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में फांसी की दे दी गई। फांसी के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को भी नहीं दिए गए और जेल प्रशासन ने ही उनका अंतिम संस्कार किया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1066: नॉर्मन विजय से पहले हेरोल्ड गॉडविंसन को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1316: खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन।
1322: स्टीफन डेंकस्की सर्बिया का राजा बना।
1449: कॉन्सटेंटाइन इलेवन पैलियोलोस को बीजान्टिन-रोमन सम्राट का राजा बनाया गया।
1664: छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
1824: फ्रांसीसी लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म।
1929: मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं।
1832: उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की।
1838: एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।
1885: आधुनिक भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन।
1899: लॉर्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया गया।
1907: रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई।
1912: एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।
1919: अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोजवेल्ट का निधन।
1928: चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म ‘द सर्कस’ का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ।
1932: यूसुफ लियोनस ऑस्ट्रेलिया के 10 वें प्रधानमंत्री बने।
1947: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1950: ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी।
1955: मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्म।
1959: भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का जन्म।
1967: संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म।
1976: चीन ने लोपनोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1980: सातवें लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
1983: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1989: इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह फांसी दी गई।
2002: बांग्लादेश की मुद्रा से पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीब का चित्र हटाया गया।
2003: रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिए इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
2007: उत्तर प्रदेश के हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के तहत 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
2010: नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ।
2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुए।
2014: जेनेट येलेन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
2016: उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक एक थर्मोन्यूक्लियर हथियार का परीक्षण किया।
2017: बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन।
2020ः पुरुषों के साथ बलात्कार करने वाले इंडोनेशियाई नागरिक रिनहार्ड सिनागा को ब्रिटेन की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here