संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए शुरू किये गये वंदेभारत मिशन के तहत अब तक 1.70 लाख लोग वतन लौट चुके हैं। इन लोगों को लाने के लिए साढ़े चार सौ से अधिक उड़ानें संचालित हुईं। इसके अलावा बंगलादेश, नेपाल एवं भूटान की ज़मीनी सीमा पार कर 32 हजार से अधिक लोग लौट चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने चार जून को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात मई को शुरू हुए वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई को शुरू हुआ था जो 13 जून तक चलेगा। इसके दूसरे चरण में एयर इंडिया ने 103 उड़ाने भरीं हैं। भारतीय नौसेना के पोतों ने श्रीलंका एवं मालदीव से लोगों को निकाला है। उन्होंने बताया कि सात मई से अब तक कुल 454 उड़ानें संचालित की गई हैं जिनमें विदेशी विमान भी शामिल हैं। अब तक एक लाख सात हजार 123 भारतीय लौटें हैं जिनमें 17485 प्रवासी कामगार, 11511 विद्यार्थी और 8633 पेशेवर लोग हैं। 32 हजार से अधिक लोग नेपाल, भूटान एवं बंगलादेश से ज़मीनी रास्ते से लौटें हैं। जबकि वंदे भारत मिशन में कुल तीन लाख 48 हजार 565 लोगों ने बाध्यकारी कारणों के आधार पर स्वदेश लौटने के लिए पंजीकरण कराया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा 24 मई को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार गैर नियमित वाणिज्यिक विमान सेवा को भी अनुमति दी गई है। चार्टर्ड विमानों एवं एयर एम्बुलेंसों से भी लोग स्वदेश आने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मिशन के तीसरे चरण की भी घोषणा की गई है। तीसरे चरण में 31 देशों से 337 उड़ानें संचालिल की जाएंगी। इनसे लगभग 38 हजार लोग स्वदेश लाये जाएंगे। इन उड़ानों में 54 उड़ाने अमेरिका से, 24 कनाडा से तथा 11 उड़ानें छह अफ्रीकी देशों से आयोजित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here