दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज किये गये हैं। इस दौरान देश में कुल 3,804 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में अब तक 1,04,107 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस तरह से कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 47.99 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 15 अप्रैल को 11.42 प्रतिशत, तीन मई को 26.59 प्रतिशत,18 मई को 38.29 प्रतिशत थी। इसके बाद इसमें सुधार होता गया। तीन जून को यह 48.31 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तीन जून के आंकड़ों के अनुसार देश में 952 कोविड समर्पित अस्पताल हैं जिनमें 1,66,332 आइसोलेशन बिस्तर, 21,393, आईसीयू बिस्तर,72,762 ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर हैं। इसके अलावा 2391 डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर हैं जिनमें 1,34,945 आइसोलेशन बिस्तर, 11,027 आईसीयू बिस्तर और 46,875 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बिस्तर हैं। केन्द्र सरकार ने विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 125.28 लाख एन-95 मॉस्क और 101.54 पीपीई किट्स उपलब्ध करा दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here