Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः 01 दिसंबर यानी साल के आखिरी महीने का पहला दिन। आज के ही दिन यानी 01 दिसंबर को ही भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कोई महिला  प्रधानमंत्री बनी थी। यह घटना इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि ये न सिर्फ पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, बल्कि किसी मुस्लिम देश की भी पहली महिला थीं, जो प्रधानमंत्री बनीं। इनका नाम था बेनजीर भुट्टो। बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सबसे बड़ी बेटी थीं, जिनका जन्म 21 जून 1953 को पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था।

बेनजीर भुट्टो ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। 1977 में बेनजीर लंदन से पाकिस्तान लौट आईं। 1978 में जनरल जिया उल-हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। उनके आते ही बेनजीर के पिता जुल्फिकार अली भुट्टो को हत्या के एक मामले में फांसी हो गई। पिता की मौत के बाद बेनजीर ने राजनीतिक विरासत को संभाला।

बेनजीर भुट्टो ने अप्रैल 1986 को पाकिस्तान में सैन्य शासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। 1988 में एक प्लेन क्रैश में जिया उल-हक की मौत हो गई। उसके बाद 1 दिसंबर 1988 को बेनजीर पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। प्रधानमंत्री बनने से 3 महीने पहले ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। आपको बता दें कि जिस समय बेनजीर भुट्टो प्रधानमंत्री बनी थीं, उस समय उनकी उम्र 35 साल थी।

बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। पहली बार 1988 से 1990 तक और दूसरी बार 1993 से 1996 तक। भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने पर बेनजीर को 1999 में देश छोड़ना पड़ा था। 2007 में जब फौजी ताकत दम तोड़ रही थी और लोग लोकतंत्र के लिए आवाज उठा रहे थे, तब बेनजीर भुट्टो लौटी थीं। 27 दिसंबर 2007 को चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलनः अमेरिका में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला 1955 में अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। तत्कालीन सरकारी नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के  सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया। इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बहिष्कार किया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 91 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन आजाद हुआ।
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मैडम तुसाद का जन्म।
1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।
1933 : कोलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत।
1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर कर अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त करके वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना।
1973 : इजरायल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन।
1974 : वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 : अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1987 : अफगानिस्तान में नए संविधान के अनुसार डॉ. नजीबुल्लाह को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1991 : एड्स डे की शुरुआत।
1990 : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का निधन।
1992 : दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 : चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2001 : अफगानिस्तान में कंधार एयरपोर्ट पर तालिबान विरोधी कबायली संगठन का कब्जा।
2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी।
2006 : नेपाल ने नया राष्ट्रगान स्वीकृत किया।
2007 : चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचंद्र झा का निधन।
2008 : भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here