पटना : आरएसएस (RSS) यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) आज से चार दिवसीय बिहार दौरे पर है। वे शुक्रवार को पटना आ रहे हैं। डॉ. मोहन भागवत पटना (Patna) आज शाम आएंगे। इसके बाद कल शनिवार को सुबह वे बक्सर (Buxar) के लिए रवाना हों जाएंगे, जहां संत स्व मामाजी के पुण्य स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे। वे शनिवार की रात वे फिर वापस पटना लौट आएंगे और पटना के राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) के विजय निकेतन (Vijay Niketan) में ठहरेंगे।

संध प्रमुख डॉ. भागवत रविवार को सुबह छपरा के मलखाचक जाएंगे, जहां स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom fighters) के स्मरण में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां स्वतंत्रता सेनानी भगवान सिंह (Bhagawan Singh) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें ऐतिहासिक जासा सिंह मैदान (Jasa Singh Maidan) में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उनका सम्‍मान किया जाएगा। इसके अलावा आरएसएस प्रमुख रवींद्र कुमार की लिखी किताब ‘स्वतंत्रता आंदोलन की बिखरी कड़ियां’ का भी विमोचन करेंगे।

इसके बाद आरएसएस प्रमुख सुबह 10 बजे दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। दरभंगा (Dharbhanga) में संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे, जहां वे स्‍वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। 28 नवंबर को मोहन भागवत सुबह संघ कार्यकर्ताओं को देंगे बौद्धिक। जिसके बाद अपने आगे के कार्यक्रम के लिए दरभंगा से वापस पटना के लिए रवाना होंगे। राजधानी पटना में उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उनके स्‍वागत में सैंकड़ों स्‍वयंसेवक पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। स्‍वयंसेवकों में उनके आगमन को लेकर उत्‍साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here