Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः मौजूदा समय में दुनियाभर के तीन-चौथाई यानी 77 फीसदी से ज्यादा लैपटॉप्स और पर्सनल कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज पर चल रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ नए ऐप्लिकेशन जुड़ रहे हैं। क्षमता बढ़ रही है और हार्डवेयर भी उसी रफ्तार से अपग्रेड हो रहे हैं। इस इवॉल्यूशन में आज की तारीख बेहद अहम है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने 28 साल की उम्र में 10 नवंबर 1983 को पहली बार विंडोज लॉन्च किया था।

आज विंडोज तकरीबन हर जगह दिख जाता है। जो काम आज हम अपने कंप्यूटर पर कर रहे हैं, उसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह बिल गेट्स की और माइक्रोसॉफ्ट के पहले यूजर-फ्रेंडली ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 1.0 की कहानी है। उसके बिना डेस्कटॉप कंप्यूटर का वह महत्व तो कतई नहीं रहता, जो आज हमारे लिए है।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक गेट्स ने 10 नवंबर 1983 को न्यूयॉर्क सिटी में पॉश इवेंट रखा था। इसका मुख्य आकर्षण एक ऑपरेटिंग सिस्टम था, जो सिंपल और इंट्यूटिव ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के साथ आया था। उस समय तक कमांड-बेस्ड MS DOS पर ही कंप्यूटर काम करते थे। विंडोज में ड्रॉपडाउन मेनू, टाइल्ड विंडोज, माउस सपोर्ट और कई ऐप्स के साथ मल्टीटास्किंग संभव था। यह पहला ऑपरेटिंग सिस्टम था, जिसे चलाने के लिए प्रॉपर ट्रेनिंग की जरूरत नहीं थी।

इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम क्या हो? बिल गेट्स इसे इंटरफेस मैनेजर नाम देना चाहते थे। तब माइक्रोसॉफ्ट के मार्केटिंग अधिकारी रोलैंड हैंसन ने विंडोज नाम दिया। गेट्स ने विंडोज 1.0 के लॉन्च पर कहा था, ‘विंडोज यूजर्स को अभूतपूर्व ताकत देगा। यह अगले कुछ वर्षों के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की नींव रख रहा है।’

यह बात अलग है कि लॉन्च से मार्केट में सबको उपलब्ध होने में विंडोज 1.0 को दो साल लग गए और 20 नवंबर 1985 को यह लोगों को मिल सका।

विंडोज 1.0 के बाद, विंडोज 2.0 (1987), विंडोज 3.0 (1990), विंडोज 3.1 (1992), विंडोज 95 (1995), विंडोज 98 (1998), विंडोज 2000 (2000), विंडोज XP (2001), विंडोज विस्टा (2007), विंडोज 7 (2009), विंडोज 8 (2012), विंडोज 10 (2015) आया। आज यदि बिल गेट्स दुनिया के सबसे रईस शख्सियतों में शामिल हैं तो इसकी एक बड़ी वजह विंडोज ही है, जो पूरी दुनिया में पर्सनल कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम का पर्याय है।

विंडशील्ड वाइपर का पेटेंटः

अमेरिकी पेटेंट ऑफिस ने मैरी एंडरसन को ऑटोमेटिक विंडशील्ड वाइपर्स का पेटेंट दिया। यह ऐसा डिवाइस है जो आज ऑटोमोबाइल्स में फ्रंट और बैक विंडशील्ड्स को साफ रखने के लिए इस्तेमाल होता है। मैरी एक ट्रॉली कार से यात्रा कर रही थी, तब बर्फबारी इतनी तेज थी कि ड्राइवर को विंडोज खोलकर ड्राइव करना पड़ रहा था। कई बार उसे ट्रॉली रोकनी पड़ी ताकि विंडशील्ड को साफ कर सके। तब मैरी ने हैंड-ऑपरेटेड डिवाइस बनाया, जिसका लीवर ड्राइवर के पास था। रबर का वाइपर ऊपर से विंडशील्ड को साफ करता था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 नवम्बर के घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1483: ईसाई धर्म में एक नयी धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।
1766: न्यू जर्सी के अंतिम रॉयल गवर्नर विलियम फ्रैंकलिन ने क्वीन्स कॉलेज की स्थापना के लिए चार्टर पर हस्ताक्षर किए, जिसे अब रटगर्स विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है।
1785ः हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793: फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1885ः गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1908 : कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी।
1909: अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ।
1920: भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म हुआ।
1940: रोमानिया के बुखारेस्ट में 7.7 तीव्रता के भूकंप में 1000 से अधिक लोग मारे गये तथा करीब चार हजार लोग घायल हुए।
1950: अमेरिकी लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951: अमेरिका में पहली बार कोस्ट-टू-कोस्ट डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा शुरू की गयी।
1970: चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
1975 : उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी नाव एसएस एडमंड फिट्जगेराल्ड के सुपीरियर लेक में डूब जाने से 29 लोगों की मौत हो गयी।
1982: सोवियत संघ पर 20 वर्ष तक शासन करने वाले नेता लियोनिड ब्रेजनेव की मौत हुई।
1983 : बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।
1986: बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
1989: जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।
1990 : चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।
1991ः भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।
1997ः चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 : गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ। इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।
2001 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2001: यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।
2006: श्रीलंका के तमिल सांसद नादराजाह रवीराज कोलंबो की हत्या।
2008 : भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2008: नासा ने फीनिक्स रोबोट के मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद उससे संचार बंद हो जाने पर ‘फीनिक्स मिशन’ समाप्त कर दिया।
2010 : अल सल्वाडोर के इलोबास्को शहर में किशोरों की एक जेल में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।
2013: राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन
2013: मोटर स्पोर्ट्स में, स्पेन के मार्क मेर्केज ने 20 साल की उम्र में 2013 मोटो जीपी विश्व चैम्पियनशिप जीत कर सबसे कम उम्र के मोटर साइकिल चालक होने का खिताब हासिल किया।
2014: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने पर लगा प्रतिबंध हटाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here