Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः दुनियाभर के स्पेस साइंटिस्ट के लिए मंगल पर पहुंचना बड़ी चुनौती थी, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने जो किया, वह स्पेस साइंस में पहले कभी नहीं हुआ था। भारत ने 5 नवंबर 2013 को 1350 किलो वजन वाले मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) या मंगलयान को लॉन्च किया। यह एक ऐसा मिशन था, जिसने भारत की पहचान पूरी दुनिया में बदल दी। एक साल बाद 24 सितंबर 2014 को भारतीय वैज्ञानिकों ने सफलता के साथ मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित किया। यह एक ऐसा कारनामा था, जो कोई नहीं कर सका था। पहली बार में तो बिल्कुल ही नहीं।

65 करोड़ किमी. का सफर तय करके मंगलयान मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा और इस मिशन पर खर्च इतना कम था कि पूरी दुनिया ने दांतों तले अंगुली दबा ली। दरअसल, हॉलीवुड की फिल्म ग्रैविटी बनाने में जितना खर्च हुआ, उससे काफी कम में भारत मंगल ग्रह पर पहुंच गया। सिर्फ 450 करोड़ रुपए खर्च हुए थे इस पर। यानी प्रत्येक भारतीय पर महज 4 रुपए का बोझ पड़ा। दुनियाभर में अब तक किसी भी इंटर-प्लैनेट मिशन से इसरो का मंगल मिशन कहीं सस्ता है। एक अनुमान के मुताबिक, मंगलयान के सफर की कीमत 11.5 रुपए प्रति किमी. है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के 16वें मंगल मिशन में भेजे गए स्पेसक्राफ्ट मावेन के मंगल की कक्षा में पहुंचने के ठीक 48 घंटे बाद भारत का मंगलयान लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया।

पहले तो बताया गया कि यह मिशन छह महीने का है, यानी मंगलयान को छह महीने तक मंगल ग्रह के चक्कर लगाने थे और वहां की महत्वपूर्ण जानकारियां पृथ्वी पर भेजनी थीं। इसका उदेश्य मंगल की सतह पर मौजूद मिनरल्‍स का अध्‍ययन करना था। भविष्‍य में मंगल ग्रह के लिए मानव मिशन शुरू करने की संभावना भी टटोलनी थी। मीथेन की मौजूदगी की स्टडी भी करनी थी। 2018 में इस यान ने पांच साल पूरे किए। इसके बाद अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म “मिशन मंगल” में भारत के मंगल अभियान को फिल्माया गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष यान में कितना ईंधन बचा है, उसके आधार पर वह कितने समय तक काम करता रहेगा, यह तय किया जाता है। लॉन्च के समय मंगलयान में अतिरिक्त ईंधन डाला गया था और इसी वजह से 5-6 साल चल सका।

विश्व ने माना भारत को आर्थिक महाशक्तिः 05 नवंबर 2010 को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भारत और चीन को ग्लोबल इकोनॉमिक हैवीवेट के तौर पर पहचान दी। दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने में उनकी भूमिका को महत्व दिया। उस समय के IMF चीफ डोमिनिक स्ट्रॉस-कॉन ने वॉशिंगटन, डीसी में संगठन के बोर्ड की मीटिंग के बाद फंड्स के वोटिंग पॉवर में सुधार लाने की योजना की घोषणा की। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1678- जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1870 – महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ।
1895- ऑटोमोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
1914 – इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1920 – इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
1930 – अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1937- एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुलाकर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1950 – ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन हुआ।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने 24 वर्ष तक शासन करने के बाद पद छोड़ा।
1995 – इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या।
1996- पाकिस्तान के राष्ट्रपति फारूख अहमद खान ने बेनजीर भुट्टो सरकार को बर्खास्त कर पाक नेशनल असेंबली भंग की।
1999 – वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन हुआ।
2001 – भारत तथा रूस ने अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को माफी दी।
2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई।
2007- चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2008 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हुआ।
2011 – प्रख्यात संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशन भूपेन हज़ारिका का निधन हुआ।
2012- सीरिया में आत्मघाती बम धमाके में 50 सैनिक मारे गए।
2013- भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरुआत की और पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here