Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः नौ साल का सेल्फ-एक्साइल काटने के बाद दुनिया की प्रतिभाशाली महिला नेताओं में से एक बेनजीर भुट्टो आज के ही दिन यानी 18 अक्टूबर 2007 को  पाकिस्तान लौटी थी। उनके पाकिस्तान आने के कुछ ही घंटों बाद उनके कारों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ और 139 लोगों की मौत हुई थी। बेनजीर पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थी और उन्होंने सिर्फ 35 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाली थी।

उन्होंने 1988-90 और 1993-96 में दो बार देश के पीएम की जिम्मेदारी संभाली। भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने पर बेनजीर को 1999 में देश छोड़ना पड़ा था। साल 2007 में जब फौजी ताकत दम तोड़ रही थी और लोग लोकतंत्र के लिए आवाज उठा रहे थे, तब बेनजीर भुट्टो लौटी थीं।

उस समय की परवेज मुशर्रफ सरकार ने वापसी की इजाजत तो दी, लेकिन उन पर जानलेवा हमला होने की आशंका भी जताई थी। उसी साल 27 दिसंबर को रावलपिंडी में अपनी पहली रैली में ही उनकी हत्या कर दी गई।

महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने ली आखिरी सांसः अमेरिका के महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को हुआ था। उनके नाम 1,93 पेटेंट हैं, जो बताते हैं कि वे कितने आविष्कारक थे। बचपन में गरीबी से गुजरने वाले महान वैज्ञानिक को बिजली के बल्ब की खोज के लिए जाना जाता है।

एडिसन बल्ब बनाने में 10 हजार बार से अधिक बार असफल हुए। इस पर उन्होंने यह भी कहा था कि मैं कभी नाकाम नहीं हुआ, बल्कि मैंने 10,000 ऐसे रास्ते निकाले जो मेरे काम नहीं आए। एडीसन ने 10 साल की उम्र में ही प्रयोग करना शुरू कर दिया था।

प्रयोग करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ती तो वे ट्रेन में अखबार और सब्जी भी बेच लेते थे। 1879 से 1900 तक एडिसन अपनी सारी प्रमुख खोजें कर चुके थे और एक अमीर व्यापारी भी बन चुके थे। पहला बल्ब बनाने में 40 हजार डॉलर की लागत आई थी। 40 इलेक्ट्रि‍क लाइट बल्ब जलते देखने के लिए तीन हजार लोगों का हुजूम जुटा था। थॉमस एडिसन का निधन 18 अक्टूबर 1931 हो गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 18 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1386ः जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1564ः इंग्लैंड के नाैसैनिक कमांडर जॉन हाॅकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1572ः स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648ः उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
1867 : रूस के अलास्का क्षेत्र को खरीदने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम सिवार्ड द्वारा किए गए करार को मंजूरी दी गई और राजधानी सितका में अमेरिकी ध्वज फहराया गया।
1892ः अमेरिका में शिकागो से न्यूयाॅर्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू किया गया।
1898ः अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1900ः काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
1922ः ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया।
1925ः प्रसिद्ध रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ‘फ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी का जन्म।
1931 : अमेरिकी खोजकर्ता थामस अल्वा एडिसन का वेस्ट आरेंज, न्यूजर्सी में निधन।
1944ः द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरू की।
1954ः टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1956 : महिला टेनिस में विश्व की जानी मानी खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का प्राग में जन्म।
1967 : शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचे सोवियत संघ के पहले अंतरिक्ष यान के मिशन का समापन। वेनेरा4 नाम के इस यान का मिशन 127 दिन चला। इसने ग्रह के वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पृथ्वी पर भेजी।
1972ः पहले मल्टी-पर्पज हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण।
1976ः विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1980ः पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985ः संपूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।
1989 : पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते राष्ट्र प्रमुख का पद छोड़ देना पड़ा।
1991ः दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995ः कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का 11वां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998ः भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियार के खतरे को रोकने पर सहमत हुए।
2004ः कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2007 : आठ वर्ष के स्व:निर्वासन के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौटीं और कुछ ही घंटे के भीतर कराची में उनके काफिले पर बम से हमला किया गया। इस हमले में तो वह बच गईं लेकिन इसी वर्ष दिसंबर में उनकी हत्या कर दी गई।
2012ः सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमलों 40 लोग मारे गए।
2018 : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का निधन। उनका जन्म आज ही के दिन 1925 में हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here