दिल्ली डेस्क

दिल्लीः ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रहे एयर इंडिया के विमान आधे घंटे बाद वापस लौट आया। सूत्रों के अनुसार इस विमान के पायलट की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उड़ान आधे रास्ते से वापस लौट आई।
सूत्रों ने बताया कि विमान ने शनिवार सुबह माॅस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को रूस से वापस लाया जाना था। रास्ते में पायलट को जानकारी दी गयी कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया। अब विमान को पूरी तरह सेनिटाइज करने के बाद नये चालक दल के साथ माॅस्को भेजा जायेगा। एयर इंडिया ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here