मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने दिल की बात बिंदास तरीके से कहने के लिए जानी जाती हैं। भले ही उन्हें इसके लिए ट्रोलिंग और अन्य नतीजों का सामना करना पड़े, लेकिन वह बोलने से कभी नहीं कतराती हैं। स्वरा की अगली फिल्म ‘जहां चार यार’ की रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ शिखा तलसानिया, पूजा चोपड़ा और मेहर विज ने भी अहम भूमिका निभाई है। स्वरा ने हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करते हुए बताया कि शाहरुख खान ने उनकी लव स्टोरी नहीं बनने दी और इसके पीछे का कारण बड़ा ही अजीब है।

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी लव लाइफ को बर्बाद करने के लिए शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ देखी थी और तब से वह अपने राज की तलाश कर रही हैं, लेकिन उन्होंने लाइफ में काफी देर से महसूस किया कि उनका राज मौजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह रिश्तों में अच्छी नहीं हैं लेकिन पुरुषों के साथ काफी अच्छी हैं। स्वरा ने कहा कि उनके पास अब उनसे निपटने की ताकत नहीं बची है। अदाकारा को 2018 में करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा गया था, जिनके साथ उन्होंने ‘जहां चार यार’ में फिर से काम किया। यह फिल्म भी इन चारों महिलाओं की दोस्ती और बॉन्डिंग पर बेस्ड है। यह 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सामंथा रूथ प्रभु ने भी करण जौहर पर ऐसा ही आरोप लगाया था। सामंथा ने कहा था कि वह करण जौहर और उनकी प्यार से भरी फिल्मों को दोष देती हैं जो उनकी शादी को बर्बाद करने के लिए उम्मीदें जगाती हैं। अक्टूबर 2021 में एक्ट्रेस का नागा चैतन्य से तलाक हो गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here