File Picture

विदेश डेस्क

दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना वायर से मरने वाले लोगों की संख्या 3.60 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से अब तक संख्या 58 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से विश्वभर में अब तक 58,13997 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3,60,397 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इससे होने वाली मौत के हिसाब से अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे स्थान पर है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 17.22 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा जबकि 1.02 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। ब्राजील में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 4,39 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 26,754 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां अब तक 3.80 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 4142 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.71 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,919 लोगों ने जान गंवाई है।

यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,142 लोगों की मौत हुई है और 2.32 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं स्पेन में अब तक 2.38 लाख लोग संक्रमित हुए है तथा 27119 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.87 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 28,665 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना से 1.83 लाख लोग अब तक प्रभावित हुए हैं तथा र 8,470 लोगों की मौत हुई है।इसके अवाला भारत और तुर्की सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में यह विषाणु काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here