Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 23 August 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 23 अगस्त 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थितिराहु मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में मंगल हैं। मिथुन राशि में चंद्रमा प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि में शुक्र हैं। सिंह राशि में सूर्य हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला  राशि में हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में हैं। गुरु वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेषआज के दिन आपके लिए व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर निरंतर ध्‍यान बनाए रखें। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी होती जा रही है। संतान की स्थिति दिनोंदिन अच्‍छी हो रही है। नवप्रेम का आगमन सम्‍भव है। व्‍यापारिक सफलता मिलती दिख रही है।

वृषभआज के दिन आप अपने क्रोध पर काबू रखें। रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी दिख रही है। धन भी बढ़ रहा है लेकिन निवेश करने से अभी बचें अन्‍यथा नुकसान की आशंका है।

मिथुनआज के दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय में दिख रहे हैं।

कर्कआज के दिन स्‍वास्थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि कोई बड़ी बात नहीं दिख रही है। सुस्‍ती रहेगी और थोड़ा निर्जीव सा महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति निरंतर सुधरी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बनेगी जो कि आपके लिए शुभ होगी।

सिंहआज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। एक सुखद समय दिख रहा है।

कन्‍याआपके लिए आज अद्भुत समय दिख रहा है। बड़े होशियार व्‍यक्तियों में आप गिने जा रहे हैं। सुकुमारता बनी हुई है। कानूनी पचड़े खत्‍म हो रहे हैं। व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। बाकी हर दृष्टिकोण से शुभ समय है।

तुलाअब आप परेशानियों से उबर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यवसायिक दृष्ट‍िकोण से चीजें चलने लगी हैं। धीरे-धीरे चल रही हैं लेकिन चलने लगी हैं।

वृश्चिकआपके लिए परामर्श है कि थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

धनुआज के दिन आपका आनंददायक जीवन दिखाई पड़ रहा है। व्‍यापार में आगे बढ़ रहे हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बढ़ि‍या है। कुल मिलाकर मध्‍यम से अच्‍छी स्थिति है।

मकरआज के दिन शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है, ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई स्थिति दिख रही है। संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर है। जो लोग प्रेम में हैं उनके लिए सुखद संकेत है।

कुंभआज के दिन आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार चल निकलेगा।

मीनआज के दिन आपके प्रेम अब जीवन में बहत गहराई से आ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। अच्‍छा समय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here