संवाददाता-नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रखर प्रहरी
बिलासपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर सारे देश में घर-घर तिरंगा अभियान और तिंरगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के दिग्गज राजनेता इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ में तिरंगायात्रा की कमान भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने संभाल रखी है। बीते दिनों बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बृजमोहन अग्रवाल जब तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे तो युवाओं ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। बिलासपुर के अशोक चौक शुरू हुई उनकी तिंरगा यात्रा बसंत विहार पहुंची। इस यात्रा में युवाओं और शहर के लोगों का बड़ा हजूम उमड़ पड़ा। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता महिला मोर्चा एवं पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सारा देश तिरंगा यात्रा के उत्साह में डूबा है देशवासी अपने अपने घरों में तिरंगा लहरा कर आजादी के जश्न मना रहे है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा के मार्ग में आने वाले व्यवसायिक संस्थानों एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अपने हाथों से तिरंगा लगाया।

वही दूसरी तरफ रायपुर में गोंडवाना समाज व्दारा आयोजित भोजली उत्सव में हिस्सा लेते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के समस्त आदिवासी समाज का आव्हान किया कि वह गांव-गांव घर तिरंगा लहरा कर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उत्सव में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज हमेशा से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है इसलिए राज्यभर के आदिवासी इलाकों में भी घर-घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here