संवाददाता

दिल्लीः देश में घरेलू यात्री उड़ानें से तीसरे दिन बुधवार को लगभग 48 हजार यात्रियों ने सफर किया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है।

उन्होंने 27 मई को बताया कि देश में घरेलू यात्री विमान से तीसरे दिन बुधवार को शाम पांच बजे तक लगभग 48 हजार यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोग अब अपनों के पास पहुंचने के लिए हवाई यात्रा कर पा रहे हैं। तीसरे दिन शाम पांच बजे तक विभिन्न हवाई अड्डों से 354 उड़ानें रवाना हुई हैं। कुल 47,917 यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। घरेलू उड़ानें फिर से शुरू होने के बाद पहले दिन 25 मई 58,318 यात्रियों ने हवाई सफर किया था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 62,641 यात्रियों ने सफर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here