संवाददाता

दिल्लीः दिल्ली गर्मी ने 26 मई को 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी 26 मई को राजस्थान के चुरू के बाद सबसे गर्म स्थान रही।
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग मौसम केंद्र पर 26 को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मई महीने में वर्ष 2002 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले 19 मई 2002 को भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दिल्ली के पालम में 26 मई को अधिकमत तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 18 मई 2010 में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजस्थान का चुरू देश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग मौसम केंद्र में मई महीने में अब तक सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था। वहीं पालम में दिन के अधिकतम तापमान का मई का रिकॉर्ड 48.4 डिग्री सेल्सियस का है जो 26 मई 1968 को दर्ज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here