Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 27 June 2022: आज दिन गुरुवार और दिनांक 27 जून  2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में मंगल और राहु का संयोग बन रहा है। यह एक अंगार योग है। आने वाले 45-50 दिन बहुत ध्‍यान देकर चलना होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यह स्थिति ठीक नहीं है। वृषभ राशि में चंद्रमा, बुध और शुक्र हैं। यह सुखद स्थिति है। सूर्य मिथुन राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में वक्री होकर हैं। अकेले गुरु इस समय स्‍वग्रही होकर मीन राशि में बैठे हैं।


मेषआज के दिन आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रक्‍त संक्रमण हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। धन की स्थिति अच्‍छी है, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी नहीं है। सावधान रहें।

वृषभआज के दिन आपके लिए हर दृष्टिकोण से शुभ समय है लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ये खर्च दवा इत्‍यादि में न हो इसके लिए ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

मिथुन-आपके लिए चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ी कमजोरी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

कर्क-आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। फिलहाल स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति सुखद है। इसके अलावा आय के नवीन मार्ग बन रहे हैं। मन बहुत अच्‍छी स्थिति में है। सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति धीरे-धीरे थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसका ध्‍यान रखें। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें।

सिंह-आज के दिन थोड़ा सी बेहतर और थोड़ी खराब स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है लेकिन मान-सम्‍मान पर ध्‍यान रखें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। प्रेम की स्थिति में थोड़ी दूरी दिख रही है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्‍या-आज के दिन आपको यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य सुखद है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है।

तुला-आपके लिए अभी जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। आपका बचाव पक्ष थोड़ा कमजोर है, इसलिए आपको ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। एक सुखद समय है। रंगीन वातावरण है। हर दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। संतान और प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु-आज के दिन शत्रुओं से भी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। सोच से थोड़े नकारात्‍मक बने रहे सकते हैं। ध्‍यान रखें।

मकर-आपके लिए अब सुखद स्थिति शुरू हो चुकी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सम्‍पदा में वृद्ध‍ि होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

कुंभ-आज के दिन आपके घर में खुशहाल वातावरण रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति सुधरेगी। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। मन सुखद रहेगा।

मीन-आज के दिन आपका व्‍यापारिक संतुलन बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम का सहयोग मिलेगा। एक सुखद समय कहा जाएगा। बस भाग्‍य पर भरोसा करके रहने की जरूरत नहीं है। ज्‍यादा करेंगे तो कम परिणाम मिलेगा या जितना करेंगे उतना ही परिणाम मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here