Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1999 में भारत की अंतरिक्ष रिसर्च की संस्थान इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था और आज ही के दिन 2014 में बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 26 मई को घटित हुए महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1822- नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
1926- लेबनान ने संविधान अपनाया।

1950- ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को समाप्त कर दिया गया।

1957- बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।

1969- अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

1973-बहरीन ने संविधान अपनाया।

1983- जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।

1983- श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1981-थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।

1999-इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित

1999-सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2002- चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत।
2007- भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न हुआ।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।

2014-नरेन्द्र मोदी ने देश 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

26 मई को देश और दुनिया में जन्मे मह्त्वपूर्ण व्यक्तिः-

1912- प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ।
1937- दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म हुआ।
1946- सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म हुआ।
1983- बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म हुआ।

26 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1986- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक एवं राजनेता श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ।
2017- पंजाब के बहुचर्चित पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here