Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः नेपाल के क्राउन प्रिंस दीपेंद्र शाह ने आज ही के दिन 2001 में अपने राजपरिवार के 9 लोगों की गोली मारकर हत्या की थी। राजपरिवार के मरने वालों में दीपेंद्र के पिता राजा बीरेंद्र, माता रानी ऐश्वर्या और शाही परिवार के 7 अन्य सदस्य शामिल थे। परिवार के लोगों की हत्या के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली थी।

राजमहल में 1 जून की रात एक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे। इसी बीच नशे में धुत प्रिंस दीपेंद्र कमरे से बाहर आए और भोज में आए एक मेहमान से लड़ाई करने लगे। परिवार वालों ने बीच-बचाव करते हुए दीपेंद्र को अपने कमरे में भेज दिया। परिवार वालों को लगा कि दीपेंद्र कमरे में जाकर शांत हो जाएंगे, लेकिन अगले ही पल दीपेंद्र अपने साथ 3 बंदूकें लेकर कमरे से बाहर आए।

इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दीपेंद्र ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और कुछ ही मिनटों में अपने ही परिवार के 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पूरे हत्याकांड के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली। इस नृशंस हत्याकांड के बाद दीपेंद्र तीन दिन कोमा में रहे और 4 जून को उनकी मौत हो गई।

प्रिंस दीपेंद्र ने इंग्लैंड के एटन कॉलेज से पढ़ाई की थी। इस दौरान उनकी मुलाकात नेपाली नेता शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी देवयानी से हुई। बताया जाता है कि इंग्लैंड में ही दीपेंद्र और देवयानी एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी करना चाहते थे, लेकिन राजपरिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।
महारानी चाहती थीं कि दीपेंद्र की शादी शाही परिवार में हो। जब दीपेंद्र ने अपनी पसंद से यानी देवयानी से शादी करने के लिए कहा तो महारानी नाराज हो गईं और साफ मना कर दिया। एक तरफ शादी को लेकर राजपरिवार और दीपेंद्र में दूरियां बढ़ने लगीं तो वहीं दूसरी ओर राजपरिवार से जुड़े फैसलों में भी दीपेंद्र की भागीदारी कम होने लगी। इससे दीपेंद्र की नाराजगी बढ़ने लगी जिसका अंजाम हत्याकांड के रूप में सामने आया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 01 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1819 : बंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना।
1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन को अपना पहला पेटेंट 1 जून 1869 को इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर के लिए मिला था।
1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
1897: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1926 में हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का जन्म हुआ था।
1929 : फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।
1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955 : अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया।
1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।
1980:CNN ने 24 घंटे समाचारों का प्रसारण शुरू किया।
1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज
1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।
2008: आईपीएल के पहले संस्करण के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।
2009: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्यों समेत 228 यात्रियों की मौत।
2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2017: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here