पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, अंतिम विदाई में जुटी प्रशंसकों की भारी भीड़

0
107

चडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार पंजाब के मनसा जिला के मूसा गांव के श्मशान घाट में नहीं, बल्कि उनके खेत में किया गया, जहां वह खुद ही खेती करते थे।इस मौके पर अपने पुत्र की अंतिम विदाई में शामिल होने वाले लोगों का मूसेवाला के माता-पिता ने हाथ जोड़कर थन्यवाद किया। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपनी पगड़ी उतार कर लोगों का शुक्रिया किया।
मूसेवारा का शव मंगलवार सुबह ही उनके परिवार को सौंपा गया। फिलहाल उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके मानसा स्थित पैतृक गांव मूसा में रखा गया है। इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां पहुंची है।
मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। आपको बता दें कि मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। उन्होंने इसे मोडिफाई करवाकर भी घर में रखा हुआ था।
आपको बता दें कि रविवार शाम जवाहरके में गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने कल उनका पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों को गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है। इसी वजह से बहुत ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही उनकी मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंचे। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मूसेवाला का शव रात भर अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखा गया था।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिख दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी।
वहीं, हाईकोर्ट ने मूसेवाला की सिक्योरिटी कटौती लीक पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि मान सरकार ने राजनीतिक बदले के तहत सिक्योरिटी वापस ली। इसके बाद इसकी सूचना को सार्वजनिक कर दिया, जिसकी वजह से सबके लिए सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here