Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन बच्चों का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस पहली बार पर्दे पर आया था। 1928 में डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘प्लेन क्रेजी’ की टेस्ट स्क्रीनिंग की थी। ये फिल्म चार्ल्स लिंडबर्ग की अटलांटिक के ऊपर से पहली उड़ान से प्रेरित थी।

छह मिनट की इस फिल्म में मिकी और दूसरे कैरेक्टर एक प्लेन को बनाने का प्रयास करते है। मिकी के साथ ही मिनी के कैरेक्टर को भी पहली बार इस फिल्म से ही दर्शकों के सामने लाया गया। इसी साल डिज्नी ने ‘गलोपिन गाउचो’ नाम से दूसरी फिल्म का प्रीमियर भी किया था। ये दोनों फिल्म साइलेंट थी। दोनों फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला और ये बुरी तरह असफल रहीं, लेकिन इसी साल एक अक्टूबर से डिज्नी ने ‘स्टीमबोट विली’ नाम से फिल्म बनानी शुरू की। ये फिल्म रिलीज हुई। इसमें पहली बार साउंड का इस्तेमाल किया गया था और ये काफी फेमस हुई।

यह फिल्म दो हफ्ते तक थिएटर में रही और डिज्नी को इससे 1 हजार डॉलर की कमाई हुई। इसके बाद डिज्नी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी फिल्म की शुरुआत के दिन 1 अक्टूबर को मिकी माउस का जन्मदिन मनाया जाता है।
एक दिन जब वॉल्ट डिज्नी अपनी डेस्क पर बैठे थे, तो उन्हें एक चूहा नजर आया। उसकी एक्टिविटी उन्हें खूब मजेदार लगी और तब डिज्नी ने चूहे का पोट्रेट बनाया। पेट मोटा कर दिया और कान छोटे। हाथों में ग्लव्ज, पैरों में जूते और कपड़े भी पहना दिए। नाम रखा- मोर्टिमर। डिज्नी की पत्नी को यह नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने उसका नाम रखा मिकी।

मिकी बोलने वाला पहला कार्टून था। इसकी सफलता के बाद वॉल्ट ने मिकी माउस क्लब और फैन क्लब फॉर चिल्ड्रेन दो कंपनियां खोलीं। डिज्नी ने मिकी के साथ कई कैरेक्टर बनाए, जो मिकी के दोस्त के रूप में सामने आए। पहली ही फिल्म में मिकी की गर्लफ्रेंड मिनी। फिर गूफी, प्लूटो और डोनाल्ड डक भी आए, जो लोकप्रिय हो गए।

आपको बता दें कि अब तक मिकी माउस पर 22 शॉर्ट फिल्म, 11 फिल्में और 6 कार्टून सीरीज आ चुकी है। 2020 में वॉल्ट डिज्नी का ग्लोबल रेवेन्यू 38.7 बिलियन डॉलर रहा। डिज्नी इस वक्त दुनिया के सबसे वैल्यूएबल ब्रांड में 7वें नंबर पर है। फोर्ब्स के मुताबिक इसकी ब्रांड वैल्यू 61.3 बिलियन डॉलर है। डिज्नी मीडिया बिजनेस नेटवर्क के पास डिज्नी चैनल, ईएसपीएन, हिस्ट्री, लाइफटाइम जैसे कई चैनल हैं। 8 मिलियन यूजर्स के साथ डिज्नी हॉट स्टार भारत का सबसे बड़ा OTT प्लेटफॉर्म है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने इटली के शहर मिलान पर कब्जा किया।
1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1817 – समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1859- पियरे क्यूरी का जन्म। 1903 में इन्हें मैडम क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबल पुरस्कार दिया गया था। मैडम क्यूरी इनकी पत्नी थीं और दोनों ने मिलकर रेडियम की खोज की थी।
1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।
1907 – हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले क्रांतिकारी सुखदेव का जन्म।
1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।
1923: भारत के हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ।
1933 – भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का जन्म।
1940- मैक और डिक मैकडोनाल्ड भाइयों ने कैलिफोर्निया में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
1948- अरब देशों ने इजराइल पर हमला किया। एक दिन पहले ही इजराइल ने अपनी आजादी की घोषणा की थी।
1957 – ब्रिटेन ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था
1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1967- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म।
1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1993 – फील्ड मार्शल केएम करियप्पा का निधन।
1993- संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 – चीन ने लाेप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का प्रदान किया गया।
2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2008- भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008- कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा राज्य बना।
2010- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत निधन हुआ।
2011- किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ।
2013- पेंटर गेर्हार्ड रिक्टर की एक पेंटिंग 37.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई। ये किसी भी कलाकार के जीवित रहते उसकी कृति की नीलामी की सबसे बड़ी रकम है।
2018- आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में नाव डूबने से 40 लोगों की मौत। 20 लोगों को बचाया गया।
2018 – वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से उसके नीचे दबकर 18 लोगों की मौत हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here