Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 13 April 2022: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 13 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति-राहु और बुध मेष राशि में हैं। चंद्रमा सिंह, केतु तुला, शनि मकर राशि में हैं। शुक्र, मंगल और गुरु कुंभ राशि में हैुं। सूर्य मीन राशि में चल रहे हैं।

मेष-मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक सफलता चलती रहेगी। आय के नव मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

वृषभ-आज के दिन संतान और प्रेम में दूरी दिख रही है। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या हो सकती है। गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि दिख रही है। व्‍यवसायिक सफलता मिलती रहेगी।

मिथुनआज के दिन आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। नए व्‍यवसाय की शुरुआत हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी अच्छी दिख रही है।

कर्कआज के दिन धन का आगमन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति सुधरेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

सिंहआज के दिन सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवन में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार और संतान की स्थिति पहले से काफी सुधरी दिख रही है।

कन्‍याआज के दिन आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

तुलाआज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृश्चिकआज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक स्थिति सुखद है।

धनुआज के दिन आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान साथ निभाएगी। राजनीतिक दृष्टिकोण से बढ़िया समय है।

मकरआज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। संतान अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापारिक स्थिति लाभप्रद है।

कुंभआज के दिन आपको व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। पति-पत्‍नी के बीच चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमालाप संभव है। रंगीन बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ खुशखबरी मिल सकती है।

मीनआज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम में दूरी होगी। व्‍यापारिक स्थिति सही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here