Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन 1972 में बॉलीवुड अभिनेत्री मीना कुमारी का महज 39 साल की उम्र में निधन हुआ था। फरवरी 1972 में मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ रिलीज हुई। इसके कुछ दिन बाद ही वो बीमार पड़ गईं। उनके लिवर में दिक्कत थी। कहते हैं कि इसकी वजह उनका जरूरत से ज्यादा शराब पीना था। उनकी ये बीमारी जानलेवा साबित हुई ।

मीना कुमारी ने बैजू बावरा, दिल अपना और प्रीत पराई, भाभी की चूड़ियां, मेरे अपने, बहू बेगम जैसी दर्जनों कामयाब फिल्में की थीं। उन्हें बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कहा जाता था। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने से 15 साल बड़े शादीशुदा कमाल अमरोही से शादी की। ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। कुछ साल बाद 1964 में दोनों ने फिर से शादी की। कहते हैं, इसी के बाद मीना कुमारी को शराब की लत लगी।
कमाल अमरोही ने ही मीना कुमारी के साथ मिलकर अपनी ड्रीम फिल्म ‘पाकीजा’ बनाई। इसे बनाने में ही 16 साल लग गए थे। ‘पाकीजा’ रिलीज होते ही दर्शकों के मन को भा गई, लेकिन 126 मिनट की इस फिल्म की कामयाबी देखने के लिए मीना कुमारी 126 दिन भी जिंदा नहीं रहीं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 31 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1504 – सिक्खों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का जन्म।
1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का निधन।
1774 – 1774: बंगाल के गवर्नर वारेन हेस्टिंग्स ने कोलकाता में देश का पहला प्रधान डाकघर बनवाया। 1 अक्टूबर 1854 को तत्कालीन वॉयसराय लार्ड डलहौजी ने डाक सेवा का केंद्रीकरण किया।
1865 – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रूप से खोला गया।
1917 – अमेरिका ने डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्‍थापना हुई।
1930 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हुआ।
1934 – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म।
1938 – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म।
1945 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म।
1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 – बंबई (मुंबई) में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
1972 – भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1981- एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकियों में से चार को थाइलैंड के बैंकॉक में मार गिराया गया। विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित रहे। आतंकियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा करवाने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकॉक ले गए थे।
1983 – कोलंबिया के पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।
1990 – डॉ. भीमराव अंबेडकर कोमरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया
1990 – लंदन में पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के खिलाफ लंदन में विरोध प्रदर्शन किया गया था
1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
2004- अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 – संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण पदक जीते।
2008 – पाकिस्तान में वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011 – जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़कर 121 करोड़ (एक अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here