Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 30 March 2022: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 30 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिराहु मेष राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शुक्र, मंगल, शनि, मकर राशि में हैं। शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। सूर्य और बुध मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।


मेषआपके लिए आज सुखद समय है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। संतान सुख मिलेगा। प्रेम में दूरी, फिर भी प्रेम बरकरार है। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है।

वृषभआज के दिन आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता से लगाव है। पिता का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता कदम चूम रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

मिथुन-आज के दिन भाग्‍यवश कुछ काम होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। मन आनंदित बना रहेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन फिर भी ठीक है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

कर्क-आपके लिए जोखिम अभी बरकरार है। थोड़ा बचकर पार करें। एक दिन की बात है। चोट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार भी ठीक रहेगा।

सिंह-आज के दिन जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। सुखद, रंगीन बहुत आनंददायक समय है आपके जीवन में। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापारिक स्थिति अद्भुत है।

कन्‍या-आज के दिन शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके प्रभाव को देखकर मित्रता करना चाहेंगे अंत में। शरणागत हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

तुला-तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। अत्‍यंत विनम्र रहेंगे आप। खुश रहेंगे। अति भावुक न हों, ध्‍यान रखें। प्रेम में भी अति भावुकता से बचें। बच्‍चों की तरफ से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापारिक स्थिति अद्भुत है।

वृश्चिक-आज के दिन घरेलू जीवन सुखमय दिख रहा है। मां का सानिध्‍य मिलेगा। घर में कुछ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। कुछ पूजा-पाठ या कुछ शुभ संस्‍कार का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।
धनु-आज के दिन आपके भाई और मित्र सामाजिक लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। भाई-मित्र-सामाजिक लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जो भी आपने सोच रखा है उसे कार्यरूप दें, उत्‍तम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति बहुत अच्‍छी है।

मकर-शब्‍दों से संजोते हुए सारे काम कर लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सधे हुए खिलाड़ी बने हुए हैं। बस निवेश पर थोड़ी रोक लगाइए। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-आज के दिन आप शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। समाज में सराहे जाएंगे। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान, व्‍यापारिक स्थिति अद्भत है।

मीन-आज के दिन आपको संतान से जुड़ा हआ कुछ खुशहाल समाचार मिलेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी होगी लेकिन प्रेम बढ़ा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। बहुत अच्‍छी स्थिति है लेकिन फिर भी थोड़ा नकारात्‍मक सोच के शिकार हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here