Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 29 March 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 29 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिराहु मेष राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। सूर्य और बुध मीन राशि के होकर गोचर में चल रहे हैं।

मेष आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। मन खुश रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति संभव है लेकिन संतान और प्रेम में दूरी बरकरार रहेगी।

वृषभआज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा।

मिथुनआज के दिन आपका भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है।

कर्कआज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा दुर्घटना वाला योग दिख रहा है। कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन थोड़ा सा खराब समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यवसाय की स्थिति अच्‍छी है।

सिंहआज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन सुखमय और खुशहाल दिख रहा है। आनंददायक जीवन दिख रहा है।

कन्‍याआज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। जीवन तरक्‍की करता दिख रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। थोड़ा डिस्‍टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन चारों तरफ से आपके पक्ष में चीजें दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है।

तुला आज का दिन तुला राशि के  विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। बस भावनाओं पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-व्‍यापार अद्भुत है।

वृश्चिकआज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल दिख रहा है। मां का सानिध्‍य मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है।

धनुआज के दिन सार्थक ऊर्जा का संचार हो रहा है। व्‍यापर में कुछ अच्‍छी शुरुआत होने वाली है। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा खासकर व्‍यवसायिक ऊर्जा का स्‍तर बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकरआज के दिन आपके पास धन आगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। अपनों के साथ बड़ी खुशहाल स्थिति में जश्‍न मनाएंगे। शब्‍द साधक की तरह व्‍यवहार करेंगे। आपके शब्‍दों के बड़े मायने निकलेंगे। बहुत शुभ बोलने वाले हैं आप। धन की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी अच्‍छी दिखाई दे रही है।

कुंभआज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। अद्भुत समय है।

मीनआज के दिन संतान और प्रेम में दूरी है। प्रेम बढ़ा हुआ है। मिलने की चाहत बहुत तेज है। संतान तरक्‍की कर रही है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापारिक स्थिति बहुत अच्‍छी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here