लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद योगी आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। योगी के साथ 45 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें 22 पुराने मंत्री फिर से मंत्री बनेंगे, जबकि 23 नए चेहरों को मौका दिया जाना तय है। राज्य में दो डिप्टी सीएम बनेंगे। पहला नाम केशव मौर्य का तय है,  जबकि दूसरे के लिए स्वतंत्र देव सिंह, एके शर्मा और बेबीरानी मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिर्फ यही नहीं, 3 पूर्व IPS-IAS को भी कैबिनेट में शामिल किया जाना है। आइए एक नजर डालते हैं यूपी में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नामों परः

1. सुरेश खन्ना
2. बृजेश पाठक
3. मोहसिन रजा
4. स्वतंत्र देव सिंह
5. सूर्य प्रताप शाही
6. जय प्रताप सिंह
7. सतीश महाना
8. श्रीकांत शर्मा
9. सिद्धार्थ नाथ सिंह
10. जितिन प्रसाद
11. आशुतोष टंडन
12. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’
13. अनिल राजभर
14. डॉ. महेंद्र सिंह
15. भूपेंद्र सिंह चौधरी
16. बलदेव औलख
17. लक्ष्मी नारायण चौधरी
18. नीलकंठ तिवारी
19. कपिल देव अग्रवाल
20. रविंद्र जायसवाल
21. नीलिमा कटियार
22. जयवीर सिंह
23. राजेश्वर सिंह
24. असीम अरुण
25. अदिति सिंह
26. शलभ मणि त्रिपाठी
27. दया शंकर सिंह
28. नितिन अग्रवाल
29. संजय निषाद
30. अपर्णा यादव
31. संदीप सिंह
32. पंकज सिंह
33. डॉ. सुरभि सिंह
34. सरिता भदौरिया
35. बेबी रानी मौर्य
36. केतकी सिंह
37. कुंवर बृजेश सिंह
38. वेद प्रकाश गुप्ता
39. राजेश त्रिपाठी
40. राम विलास चौहान
41. असीम कुमार राय
42. सुरेंद्र कुशवाहा
43. सुनील शर्मा
44. अरविंद कुमार शर्मा
45. रामचंद्र यादव

 

राज्य में बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल से दो नाम तय किए गए हैं। इसमें पहला नाम अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का है। जबकि दूसरा नाम अब तक स्पष्ट नहीं किया है। मौजूदा समय में अपना दल एस यूपी विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने में आई है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। गोरखपुर की चौरी चौरा सीट से विधायक उनके बेटे श्रवण कुमार निषाद का भी मंत्री बनना फाइनल हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here