Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन 140 साल पहले यानी 1882 में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की। उनकी ये खोज टीबी के इलाज में बहुत सहायक हुई। 1905 में उन्हें अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला। कोच की खोज के सम्मान में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भारत में रहते हैं। अक्टूबर में आई WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में दुनियाभर में 14 लाख टीबी मरीजों की मौत हुई। इनमें दो लाख से ज्यादा HIV से पीड़ित थे। 2019 में एक करोड़ से ज्यादा टीबी के नए केस सामने आए। इनमें से 56 लाख पुरुष और 32 लाख महिलाएं और 12 लाख बच्चे थे। 87% मामले केवल तीस देशों में थे। उनमें भी दो तिहाई मामले सिर्फ आठ देशों भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका में आए।

राहत की बात ये है कि टीबी का इलाज संभव है। इसके साथ ही हर साल सामने आने वाले टीबी के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले पांच साल में बीते साल के मुकाबले 2% कम केस सामने आए। 2015 से 2019 के दौरान सालाना आने वाले केस की संख्या में 9% गिरावट आई। 2000 से 2019 के दौरान इलाज के जरिए दुनियाभर में 6 करोड़ से ज्यादा टीबी के मरीजों की जान बचाई गई। UN ने 2030 तक दुनिया से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
आमतौर पर टीबी के मरीज को बलमग और खून के साथ खांसी आती है। मरीज को चेस्ट पेन, कमजोरी, वेट लॉस, बुखार आता है। इसका संक्रमण खांसी, छींक या अन्य तरह के संपर्क से हवा से फैलता है। इस बीमारी में आम तौर पर फेफड़ों में संक्रमण होता है, लेकिन कई दूसरी तरह की टीबी शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करती है। समय पर सही इलाज नहीं होने पर ये रोग जानलेवा हो सकता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला।
1837- कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1855- कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया। 1878- ब्रिटेन के युद्धपोत यूरीडाइस के पलटने से 300 लोग लापता हो गये।
1932- अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1959- इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।
1966: टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।
1977- मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी। 1990- भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
1979: बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।
1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।
1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
1993- एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
1994- जैकब ज़ुलु का गीत प्लायमाउथ थिएटर न्यूयॉर्क सिटी में खुला। इसने 53 प्रदर्शन किए।
1994- रॉबर्ट एफ केनेडी, जूनियर ने एमिली ब्लैक को तलाक दिया।
1997- ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और केवल इच्छामृत्यु कानून को पलटा।
1998- भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
1999- पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2002- व्हूपी गोल्डबर्ग ने 74 वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर समारोह की मेजबानी की।
2007: मैथ्यू हेडन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। हेडन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था। 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के केविन-ओ-ब्रयान ने महज 50 गेंद में शतक लगाकर हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा।
2008: भूटान में नेशनल असेंबली के लिए चुनाव करवाए गए। इसी के साथ भूटान आधिकारिक तौर पर लोकतंत्र बना।
2008- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2008- भूटान में पहला आम चुनाव हुआ। जिसमें जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रॉस्पेरिटी पार्टी को चुनाव में 47 में से 45 सीटें मिली।
2011- केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला।
2013- पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।
2020 – कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया, सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here