Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 17 March 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 17 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। मंगल, शुक्र और शनि मकर राशि में हैं। बुध और गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य मीन राशि के होकर चल रहे हैं।

मेषआज के दिन लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। जो लोग लेखनी से काम करते हैं जैसे कवि, लेखक उनके लिए अच्‍छा समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्‍यथा परेशानी में आएंगे। महत्‍वपूर्ण निर्णय फिलहाल टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान में दूरी बनी हुई है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करें।

वृषभआपकी शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। राजसत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पिता का साथ होगा। नौकरी में उन्‍नति के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी। गृहकलह से पारिवारिक सुख बाधित हो सकता है। संतान, प्रेम, व्‍यवसायिक स्थिति सब बहुत बढ़िया है।

मिथुनआज के दिन व्‍यवसायिक और नौकरी के मामले फलीभूत होंगे। एक अच्‍छी स्थिति है। तरक्‍की करते दिख रहे हैं। योजनाओं को कार्यरूप दें। बहुत सुखद समय है ये। पिता का साथ होगा। पैतृक सम्‍पत्ति में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्ककर्क राशि के जो लोग प्रेम में हैं और विवाह करना चाहते हैं उनके लिए सुखद समय है। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। निवेश से बचें। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन के लिए भी अच्‍छा है।

सिंहआज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। संतान की स्थिति अच्‍छी है।

कन्‍याआज के दिन खर्च से मन परेशान रहेगा। कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जो अकारण है लेकिन मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक स्थिति सही चल रही है। लाल

तुला-आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत दिखाई पड़ रही है। समाचार के माध्‍यम से शुभ संकेत दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

वृश्चिकआज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्‍यापार में वृद्ध‍ि होगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

धनुआज के दिन यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है।

मकरआपके लिए परिस्थितियां अभी भी थोड़ी प्रतिकूल हैं, खासकर स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में बाकी सारी स्थिति आपकी अच्‍छी है। संतान, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। अक्रामकता पर काबू रखें।

कुंभआज के दिन आपका आनंददायक जीवन गुजरेगा। राजसत्‍ता पक्ष का आप पर हाथ रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। बड़ा आनंददायक महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। व्‍यापारिक नए आयाम बनेंगे।

मीनआज के दिन आपके शत्रु उपद्रव कर सकते हैं, लेकिन उनका शमन भी हो जाएगा। थोड़ा डिस्‍टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन विजय पा लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी प्रतिकूल है लेकिन व्‍यापार और सरकारी तंत्र से आपका रिश्‍ता सही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here