Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 50 साल पहले यानी 7 मार्च 1971 को शेख मुजीब-उर-रहमान ढाका के रेसकोर्स मैदान में शेख मुजीब-उर-रहमान ने ऐतिहासिक भाषण दिया था, जो बांग्लादेश की आजादी की चिंगारी, इसके बाद ही भारत-पाकिस्तान का युद्ध था।

करीब दस लाख लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। इस दौरान सबके हाथ में बांस के डंडे थे। जो पाक सेना से बचाव के लिए नहीं बल्कि प्रतिरोध का प्रतीक थे। भीड़ का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान सेना के हेलिकॉप्टर ऊपर चक्कर लगा रहे थे। रेडियो पाकिस्तान का ढाका स्टेशन भी सरकारी आदेश के खिलाफ जाकर भाषण का पूरे प्रांत में प्रसारण की तैयारी में था। शेख मुजीब के भाषण का एक-एक शब्द पाकिस्तान के खिलाफ ललकार थी। बाद में इस भाषण को भारतीय उपमहाद्वीप में दिए गए सभी राजनीतिक भाषणों में सबसे ऊंची पायदान पर रखा गया। 2017 में यूनेस्को ने शेख मुजीब के उस भाषण को विश्व के दस्तावेजी विरासत के रूप में मान्यता प्रदान की।

1854- चार्ल्‍स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया था।
1876 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलिफोन का पेटेंट हासिल किया।
1906 – फिनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1911 – हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।
1925 – मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया।
1949 – भारतीय राजनीतिज्ञ गुलाम नबी आज़ाद का जन्म।
1952 – वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म हुआ।
1955 – भारतीय अभिनेता अनुपम खेर का जन्म हुआ।
1961 – स्वतंत्रता सेनानी गोविंद वल्लभ पंत का निधन।
1969 – इजरायल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल की निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।
1971 – शेख़ मुजिब-उर-रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया।
1977 – पाकिस्तान में 1970 के बाद पहला आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया।
1987 – टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।
1987- अमेरिका के मुक्केबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल किया। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
2003- कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पर एवलांच की वजह से 17 मौतें। ज्यादातर सैनिक थे। हजारों विस्थापित हुए।
2008 – अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
2009 – नासा ने केप्लर दूरबीन लॉंच की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।
2010 – अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here