Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः कांग्रेस के विरोध में सत्ता में आई पार्टी और कांग्रेस की मदद से प्रधानमंत्री बनने वाले देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने आज ही के दिन 1991 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1508 – बाबर के बेटे हुमायूं का अफगानिस्तान के काबुल में जन्म।
1712 – न्यूयॉर्क शहर में दास विद्रोह शुरू हुआ।
1714 – रास्तट की शांति – फ्रांसीसी सम्राट चार्ल्स सहावा हैब्सबर्ग ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1775: रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1836 – अलामो की लड़ाई समाप्त हुई, 182 टेक्सन आबादकार सैनिकों के लगभग 5,000 मैक्सिकन सैनिकों के साथ संघर्ष में निधन हो गया।
1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1900 – वेस्ट वर्जीनिया, यू.एस.ए. में हुए एक कोयला खान विस्फोट में 50 खनिक मारे गए।
1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई।
1902 – रियल मैड्रिड सी.एफ. फुटबॉल क्लब के रूप में स्थापित हुआ।
1915- शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले। गांधी जी का ये शांति निकेतन का दूसरा दौरा था। पहली बार वो 17 फरवरी 1915 को यहां गए थे। तब उनकी टैगोर से मुलाकात नहीं हुई थी। 1915 से 1945 के बीच गांधी जी कुल 8 बार शांति निकेतन गए।
1921 – पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1924: मिस्र की सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के आर्कियोलॉजिस्ट हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढा था।
1957: घाना प्रधानमंत्री क्वामे एन्क्रूमा के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन।
1964 – कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय अपने पिता राजा पॉल की मृत्यु के बाद ग्रीस के राजा बने।
1964: आज ही के दिन महान मुक्केबाज कैसियस मार्सेलस क्ले जूनियर ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली कर लिया था। ये नाम उन्हें नेशन ऑफ इस्लाम के नेता एलिजा मोहम्मद ने दिया था।
1971 – स्विट्ज़रलैंड के बुर्घोल्ज़ली शहर के एक मानसिक अस्पताल में आग लगने से 28 लोगों की मौत।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1984 – ब्रिटिश कोयला उद्योग में एक साल की लंबी कार्रवाई शुरू हुई।
1991 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2009 – भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2016- 1981 से 1989 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे रोनाल्ड रीगन की पत्नी और अभिनेत्री नैन्सी रीगन का निधन हुआ। रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति रहने के दौरान नैन्सी उनकी सबसे भरोसेमंद एडवाइजर थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here