Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः 27 फरवरी वह तारीख है , जिसने भारतीय इतिहास को बदल कर रख दिया। आज के ही दिन 2002 में गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के S-6 डिब्बे में आग लगा दी गई थी। आग लगने से 59 लोग मारे गए थे। ये सभी कारसेवक थे, जो अयोध्या से लौट रहे थे। इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। गोधरा सभी स्कूल-दुकानें बंद कर दी गईं। कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए। जिस वक्त ये सब हुआ था, उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। गोधरा कांड के बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क उठे। इन दंगों में 1,044 लोग मारे गए, जिनमें 790 मुसलमान और 254 हिंदू थे। आिइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 27 फरवरी को घटित हुईं घटनाओं परः

1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद ऑ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 – क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।
1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत।
1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।
1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1956 – लोकसभा के पहले अध्यक्ष जीवी मावलंकर का निधन।
1965 – फ्रांस ने अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू।
1995 – उत्तरी इराक के जाखो में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।
1999: नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए वोटिंग हुई। देश में 1979 से पूर्व सैन्य शासक ऑल्युसेगन ऑब्सान्जो ने सत्ता संभाली थी।ो
2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये।
2004 – फिलीपींस में एक आतंकवादी ने नाव को बम से उड़ा दिया जिसमें 116 लोगों की मौत हो गई।
2010 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मज़बूत स्तंभ एवं प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का निधन।
2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
2013 – पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गयी।
2015 – रूसी राजनीतिज्ञ बोरिस नेमत्सोव की मास्को में हत्या।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here