प्रखर प्रहरी डेस्क

दिल्लीः देश में वैश्विक महामारी कोरोना के एक दिन में रिकाॅर्ड 6088 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1,18,447 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 22 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 6088 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,447 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 148 लोगों की मौत हुई है और अब देश में इससे होने से मृतकों की संख्या 3583 हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 3234 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। देश में अब तक 48533 लोग इससे ठीक हुए हैं और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2345 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या  41642 हो गई है। राज्य में अब तक इस जानलेवा विषाणु के कारण 1454 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 11726 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 13967 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 94 लोगों की मृत्यु हई है। वहीं 6282 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात भी इस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राज्य में अब तक कोरोना के 12905 मामले दर्ज किये गये हैं तथा 773 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5484 लोगों अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थिति भी खराब है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 11659 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 194 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5567 लोग इससे अब तक ठीक हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान सहित देश के तमाम राज्यों में भी यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here