Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 20 February 2022: आज रविवार तथा दिनांक 20 फरवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

 

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। शनि और बुध मकर राशि में हैं। गुरु और सूर्य कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष – आज के दिन आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा लेकिन कर नहीं पाएगा। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य डिस्‍टर्बिंग बना रहेगा लेकिन कोई बड़ी परेशानी की बात नहीं है। व्‍यापार, प्रेम और व्‍यवसायिक स्थिति ठीक है।

वृषभ – विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें यही अच्‍छा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मन इमोशनल बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थ‍िति पहले से बेहतर है। व्‍यापार की स्थिति सही चल रही है।

मिथुन – आज के दिन अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। परेशानियों का हल निकलेगा। आप आगे बढ़ेंगे। मन को थोड़ा सा ध्‍यान में रखिए। कुल मिलाकर एक शुभता आपमें जुड़ती जा रही है लेकिन इस समय थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बढ़िया चल रहा है।

कर्क –आज के दिन  सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा आपके जीवन में। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। इसकी वजह से तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से सुधार की ओर है। प्रेम और व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

सिंह – आपके लिए स्थिति अच्‍छी मानी जाएगी। केंद्र में गुरु आपके दाम्‍पत्‍य जीवन को सुधार रहा है। रोजी-रोजगार और प्रेम में सुधार है। धन का आवक भी बढ़ा हुआ है लेकिन अभी निवेश से बचें।

कन्‍या – आपमें बहुत अच्‍छी ऊर्जा का संचार है। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। चहकते दिख रहे हैं। समाज में सराहे जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

तुला – आज के दिन आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक है।

वृश्चिक – आज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति बहुत बेहतर है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

धनु -आपके लिए स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। व्‍यापारिक मामले में बहुत अच्‍छी स्थिति चल रही है। व्‍यापार में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं। बढ़चढ़ कर लाभ हो रहा है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से बेहतर है। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ है।

मकर – आपके लिए भाग्‍यवर्धक स्थिति है। विपरी‍त परिस्थितियों से उबर रहे हैं। जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। भाग्‍य साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है लेकिन प्रेम अच्‍छा चल रहा है। व्‍यापार भी ठीक चल रहा है।

कुंभ –आपके लिए  एक-दो दिन समय और थोड़ा गड़बड़ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार सही चलेगा।

मीन – आपका जीवन आनंददायक चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर साथ है। व्‍यापारिक स्थिति भी ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here