मुंबईः मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) अब हमारे बीच नहीं रहे। बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। इससे पहले बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया)  के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर  बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि ‘लहरी जी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी हालत खराब हुई और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर आने के लिए कहा। उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनका निधन ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से हुआ है।’

आपको बता दें कि बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।

बप्पी दा ने 70-80 के दशक में ऐसे-ऐसे गाने बनाए जिन पर लोग आज भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने चलते-चलते, शराबी, डिस्को डांसर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने बनाए थे। आखिरी दफा उन्होंने टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 के लिए भंकस गाना कम्पोज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here