Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 06 February 2022: आज दिन रविवार तथा दिनांक 06 फरवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में और चंद्रमा मीन राशि के होकर चल रहे हैं।

मेष -आपकी स्थिति इस समय व्‍यवसायिक सही चल रही है। संतान पक्ष से अच्‍छे समाचार की प्राप्ति दिख रही है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। फिर भी मन अप्रसन्‍न रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियों को सोचकर मन खराब रहेगा।

वृषभ – आपकी स्थिति निरंतर सुधार की ओर अग्रसर हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान हर मामले में। व्‍यवसाय के मामले में तो स्थिति कुछ ज्‍यादा ही अच्‍छी चल रही है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो रही है। सुखद समय कहा जाएगा।

मिथुन – आज के दिन आप उच्‍चाधिकारियों के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं आप। व्‍यवसायिक स्थिति सही चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कर्क – आपकी स्थिति पहले से सुधार की ओर है। चिड़चिड़ापन परेशान किया हुआ है। किसी भी बात पर तुनक जाते हैं। इस पर कंट्रोल करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक कहा जाएगा। प्रेम का अभाव है जीवन में। संतान ठीक है। व्‍यापारिक स्थिति भी ठीक है।

सिंह – आपके लिए एक और दिन खराब कहा जाएगा। थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे। बहुत रिस्‍क लेने लायक नहीं है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कन्‍या – आज के दिन जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। चली आ रही परेशानी दूर हो रही है। व्‍यवसायिक तरक्‍की दिख रही है। शुभता बनी हुई है। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार हो चुका है। प्रेम नयापन लिए हुए खड़ा है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

तुला – आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान पूरा-पूरा साथ दे रही है। नवप्रेम का आगमन, संतान की तरफ से खुशहाल समाचार, विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं बल्कि वे मित्रवत व्‍यवहार करने लगे हैं। एक अच्‍छी स्थिति है।

वृश्चिक – आज के दिन आप लिखने-पढ़ने में जितना समय व्‍यतीत करेंगे, उतना अच्‍छा होगा। जो लोग भजन गायक हैं, वृश्चिक राशि के, या गायन-लेखन के क्षेत्र में जो लोग काम करते हैं, उनके लिए अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-व्‍यापार का साथ है।

धनु – आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। निर्णय लेने की क्षमता बड़ी अच्‍छी है। यह बात विचलित करेगी आपको। व्‍यवसायिक स्थिति सही चल रही है। लाल वस्‍तु पास रखें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें।

मकर – आज के दिन ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। भाग्‍य साथ दे रहा है। व्‍यवसायिक तरक्‍की कर रहे हैं। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कुंभ – यशस्‍वती बने हुए हैं। निरंतर तरक्‍की कर रहे हैं। शुभता में वृद्ध‍ि हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। आर्थिक मजबूती की ओर जा रहे हैं। निवेश करने से बचें। प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

मीन – आज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। प्रेम और संतान का साथ है। बुद्ध‍ि काम कर रही है और अच्‍छे निर्णय ले रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here