दिल्ली डेस्क

दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 5609 मामले दर्ज किये गये हैं। इसके कारण देश में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1,12,359 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 3000 से अधिक लोगों ने इससे ठीक भी हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 21 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 112359 लोग कोविड-19 से अब तक प्रभावित हुए हैं तथा 3435 लोगों की मौत हुई है। वहीं 45300 लोग इससे ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2161  नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 39297 हो गई है तथा 1390 लोगों अब तक मौत हुई है। वहीं 10318 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 13,191 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 87 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 5882 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 का संक्रमण देश के पश्चिम राज्य गुजरात में भी तेजी से फैल रहा है। गुजरात में अब तक 12537 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 749 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5219 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 534 नये मामले सामने आये हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 11,088 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 176 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5192 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा राजस्थान सहित देश के लगभग सभी क्षेत्रों में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here