Bipin Rawat

दिल्लीः देश के पहले सीएसडी (CDS) यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और बीजेपी के दिवंगत नेता कल्याण सिंह पद्म विभूषण से सम्मानित से सम्मानित किए जाएंगे। सरकार ने इन दोनों को को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।

सरकार ने प्रभा अत्रे को कला, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) को साहित्य और शिक्षा, जनरल बिपिन रावत को सिविल सर्विस और कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है।  इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

इन्हें दिया जाएगा पद्म भूषण

गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स
विक्टर बनर्जी- आर्ट
गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट
बुद्धदेव भट्‌टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स
नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
मधुर जाफरी – पाक कला
देवेंद्र झाझरिया – स्पोर्ट्स
राशिद खान – आर्ट
राजीव महर्षि – सिविल सर्विस
सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
सुंदर पिचाई- ट्रेड एंड इंडस्ट्री
साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग
प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन
स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन
वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here