Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2005 में 70 के दशक में अपनी ग्लैमरस भूमिकाओं को लेकर चर्चा में रहीं परवीन बॉबी का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश ओर दुनिया में 20 जनवरी को घटित हुईं घटनाओं परः

1265- इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
1817 – कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज की स्थापना।
1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की।
1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1925: सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1942 – जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।
1945: भारत के मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ।
1949 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्री कार्यक्रम की घोषणा।
1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
1957 – वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1957 – भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन।
1964 – अमेरिका में ‘मीट द बीटलेस’ जारी हुआ।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान लागू हुआ।
198- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का निधन हुआ था।
1989 – जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1993 – बिल क्लिंटन ने अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल।
2001 – जार्ज डब्‍ल्‍यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति बने।
2001 – ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
2005- सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का निधन।
2006- प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2007- अफगानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008- बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।
2008- पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2009- बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2009- नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010- सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
2010- एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
2010- भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत हुई।
2018- भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।
2020- जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here