Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1885 में बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 28 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1836: स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1846: आईओवा अमेरिका का 29वां प्रांत बना।
1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन हुआ था।
1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार सवाक (बोलती) फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1937: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म।
1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की ‘फ़ुट एंड माउथ’ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया।
1966: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फ़ैसला लिया गया।
2008 : भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here