Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1797 में  उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 27 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1797 : उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म।
1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1960 : फ़्रांस ने अफ़्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते पर एक कदम और आगे बढ़ गया।
1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया।
1985 : यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए
1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
2000 : आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने अमेरिका में जन्म लिया।
2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में मौत।
2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here